देश के इन राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी,आफत की बारिश से बेहाल जिंदगी

देश से मानसून आम तौर पर सितंबर के पहले पखवाड़े तक विदाई ले लेता है। लेकिन इस बार सितंबर महीने के पहले 13 दिन गुजरने को हैं लेकिन अभी भी कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (इस्ठ) ने आज भी मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और सिक्किम सहित अन्य राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल


                                              , अरुणाचल, ओडिशा, असम और मेघालय में भी पूरे दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के ऑल इंडिया वेदर वार्निग बुलेटिन के मुताबिक गुजरात, कोंकण, गोवा, पुडुचेरी, तमिलनाडु में अलग अलग जगहों पर भारी मध्यप्रदेश, गुजरात में हो रही भारी बारिश मानसून का भले ही आखिरी दौर चल रहा है लेकिन मध्यप्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। एमपी के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है, तो वहीं कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर गुजरात के भी कुछ हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। बता दें कि इस बार कई राज्यों में बारिश ने कहर मचाया है। इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, गुजरात, बिहार सहित अन्य राज्य शामिल हैं।